धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला कर रही हैं ये 10 बीमारियां, चेहरा देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें

चेहरा जाहिर कर देता है कि आप उदास हैं, खुश हैं, परेशान हैं या बीमार हैं। क्या आप जानते हैं कि चेहरा आपकी सेहत से जुड़े कई राज खोल सकता है। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखाई आम बात है। लेकिन अगर आपको चहरे पर बेवजह रेखाएं नजर आती हैं, तो बड़े स्वास्थ्य विकार का संकेत हो सकता है। ब्राइट साइड वेबसाइट के अनुसार, चेहरे पर पड़ने वाली हर रेखा आपके किसी न किसी अंग से जुड़ी हैं और इन रेखाओं का बनना उस अंग में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है, चलिए जानते हैं कैसे।  


1) तनाव
माथे पर दिखाई देने वाली हॉरिजॉन्टल लाइन को 'चिंता रेखाएं' कहा जाता है। आपके माथे पर इन रेखाओं का होना मुख्य रूप से एक संकेत है कि आप अपने जीवन में गंभीर तनाव से गुजर रहे हों। इसका मतलब है कि आपको चिंता कम करने चाहिए और तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। 



धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला कर रही हैं ये 10 बीमारियां, चेहरा देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें



 


2) प्लीहा अंग डैमेज 
आपके चेहरे पर बाईं भौं की रेखाएं आपके प्लीहा अंग से सीधा संबंध रखती हैं। अगर ये रेखाएं कम समय में तेजी से उभर रही हैं, तो इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका यह अंग गलत तरीके से काम कर रहा है या डैमेज हो रहा हो।


3) लीवर में गंदगी 
आपकी दाहिनी भौं के पास की रेखाएं आपके शरीर में विषाक्तता के स्तर का सूचक हैं। यह रेखाएं लीवर से जुड़ी होती हैं। इसलिए, यदि ये लंबे समय तक सामान्य से अधिक दिखाई देती हैं, तो यह लीवर में गड़बड़ का संकेत हो सकता है।


 



धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला कर रही हैं ये 10 बीमारियां, चेहरा देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें



 


4) एलर्जी
आपकी नाक के ऊपरी हिस्से में एक रेखा होने का मतलब यह हो सकता है कि आप एलर्जी से पीड़ित हैं, लेकिन यह अत्यधिक चिंता और तनाव का संकेत भी हो सकता है।  


5) आंखों की समस्या
आंखों के किनारों पर बनी रेखाओं का मतलब हो सकता है कि आपको अपनी आंखों की रोशनी से परेशानी है। इसके अलावा, यह लीवर, किडनी और पेट जैसे अंगों से भी जुड़ी होती है। आपको अपनी डाइट को बेहतर बनाना चाहिए। 


 



धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला कर रही हैं ये 10 बीमारियां, चेहरा देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें



 


6) किडनी खराब 
आपकी आंखों के नीचे के सर्कल, तब होते हैं, जब पर्याप्त नींद नहीं मिलती है। लेकिन जब आप भरपूर नींद ले रहे हों तब भी नियमित रूप से आपकी आंखों के नीचे सर्कल बनते हैं, तो यह कमजोर किडनी और खराब परिसंचरण का संकेत हो सकता है।  


7) फेफड़ों का खराब होना
गालों पर बनी रेखा फेफड़ों की समस्याओं जैसे कुछ स्वास्थ्य मुद्दों का संकेत देते हैं। यदि आपको साँस लेने में परेशानी हो रही है, तो आपको तुरंत चिकित्सक से मिलना चाहिए। यह रेखा पाचन समस्याओं से भी जुड़ी है। पाचन और फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक और स्वस्थ व्यायाम जॉगिंग है, जो अत्यधिक अनुशंसित है।