तुलसी के बीज से इतनी सारी समस्याओं का होगा समाधान

तुलसी के पौधे की पूजा हर घर में होती है। यह एक ऐसा पौधा है जो हर घर की नाकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है, वातावरण को साफ रखता है। जितना ये पौधा हमारे बाहरी वातावरण को साफ करता है। उतना ही ये हमारे शरीर को अंदर से स्वस्थ करने में भी काम आता है। लेकिन हम बस इसका सही उपयोग नहीं जानते हैं। इसके चमत्कारिक गुण कई बीमारियों का इलाज कर हमें स्वस्थ बनाते हैं। तुलसी के पौधे में लगी पत्तियां जितना अच्छा असर दिखाती हैं उतना ही इसकी जड़ और बीज भी चमत्कारिक असर दिखाते हैं। आज हम आपको तुलसी के बीच के कुछ स्वस्थ्य लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।


— तुलसी के बीज का इस्तेमाल करके आप अपना वजन कम कर सकते है। तो इसका सेवन करना शुरू कर दें।


— तुलसी के बीज से आपके पेट में ठंडक रहती है। ये एसिडिटी को कम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।


— तुलसी का बीज रक्त में शुगर को कम करके डायबिटीज टाइप 2 के इलाज में फायेदमंद है।


— जिन महिलाओं में नियमित रूप से महावारी नहीं आ पाती वो इससे निजात पाने के लिए तुलसी के बीज का सेवन करें। मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करती है।


— महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या होती है उनके लिए ये बहुत फायदेमंद है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये आप पीरियड्स के आने पर 5-5 ग्राम तुलसी का बीज सुबह शाम पानी के साथ तब तक लें जब तक कि आपका पीरियड खत्म ना हो जाये। पीरियड्स के समाप्त हो जाने के बाद माजूफल का पाउडर बनाकर सुबह शाम 10 ग्राम पानी के साथ तीन दिन तक लें।


— पुरुषों में आने वाली शारीरिक कमजोरी में तुलसी के बीज का उपयोग काफी फायदेमंद साबित हुआ है।